Golmaal 5 Trailer Release Date को लेके बड़ी खबर रोहित शेट्टी ने लगाई मुहर, बस कुछ ही समय में आएगी गोलमाल 5

Golmaal 5 Trailer Release Date

Golmaal 5 Trailer Release Date: बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मे तो रिलीज़ होती ही रहती है लेकिन कुछ फिल्मे उसमे से ऐसी होती हैं जिनको लोग जब भी देखे वो उनको वैसे ही हँसाती है जैसे की पहली बार देखने पे। जी हाँ यहाँ हम बात कर रहे हैं गोलमाल की यह फिल्म लोगो को इतनी पसंद आयी की रोहित शेट्टी को इसके कई पार्ट्स बनाने पड़े यह सीरीज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी | आपको बता दूं कि इस फिल्म के कई पार्ट बनाने पड़े। और सभी फिल्म सुपरहिट रही। बात करे अगर इस फिल्म के निर्माता की तो बॉलीवुड में रोहित शेट्टी सबसे ज्यादा हिट फिल्मो को खिताब पाने वाले डायरेक्टर में से एक हैं।
धीरे धीरे रोहित शेट्टी अब ओटीटी प्लेटफार्म पे भी अपनी धाक जमा रहे हैं, उनकी आने वाली अगली सीरीज़ एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय के साथ बनी एक इंडियन पुलिस फोर्स पे आधारित एक सीरीज़ है जो की बहुत जल्दी ओटीटी पे देखने को मिलेगी। फ़िलहाल तो रोहित शेट्टी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट काफी ज्यादा व्यस्त हैं, उनकी फिल्मो के फैंस की बेसब्री को देख कर जाहिर है की लोग गोलमाल के अगले पार्ट का बहुत बेसब्री से वेट कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अपनी फिल्मो की बात करते हुए कहा की वो जल्द ही गोलमाल के 5 पार्ट को लाने का मन बना रहे हैं। खबर को विस्तार में जानने के लिए हमारे आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहिए- 

Golmaal 5 release date trailer : जाने कब रिलीज़ होगी गोलमाल 5?

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दूं कि रोहित शेट्टी ने इंटरव्यू में इस बात की साफ़ पुष्टि की है, कि गोलमाल 5 को बहुत जल्द लाने वाले है। पिछली सभी गोलमाल के पार्ट को मिली सफलता को देख कर, उन्होंने कहा कि इसके अलगे पार्ट Golmaal 5 को जल्दी बनाना होगा। इसके लिए आने वाले 2 सालो में पांचवी इन्सटॉलमेंट की उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने इस फिल्म को लेके ये भी कहा है की golmaal 5 story में कॉमेडी तो भर-भर के होगी लेकिन एक्शन का नामोनिशान नहीं होगा, स्टोरीलाइन होगी काफी तड़केदार और फुल-ऑन कॉमेडी।  

आपको बता दू की ajay devgan golmaal 5 में लीड एक्टर के रोल में ही नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में  रोहित शेट्टी अपने स्टार कास्ट को बढ़ाने वाले हैं। बड़ी खबर ये भी है की रोहित शेट्टी इसी साल सिंघम 3 भी रिलीज़ करेंगे।
सिंघम ३ 15 अगस्त 2024 को रिलीज़ होगी,  इसमें आपको 2 एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और करीना कपूर एक साथ दिखेंगे। बात करे अगर एक्टर्स की तो मूवी में अजय देगवन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह दिखाई देंगे साथ ही अर्जुन कपूर भी इस मूवी में देखने को मिलेंगे। 

अपडेटेड ख़बरों के लिए – Weblog365

रोहित शेट्टी ने किया खुद ही खुलासा

Souce- Rohit Shetty Instagram

 फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने इंटरव्यू के दौरान ये बात कही की वह गोलमाल फ्रेंचाइजी और कॉप यूनिवर्स के अलावा किसी भी नए प्रोजेक्ट पे काम नहीं कर रहे हैं। कॉप यूनिवर्स पे आधारित इंडियन पुलिस फोर्स 19 जनवरी को अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हो गयी है। 

रोहित शेट्टी भविष्य में एक ग्रैंड लेवल पे कॉमेडी और एक्शन का तालमेल बैठाने और दर्शकों को शानदार अनुभव देने के तैयारी में लगे हैं, और वह इसके लिए अलग प्रयास और अपने फैंस  की उम्मीदों पे खरा उतरने की कोशिश करने में प्रयासरथ है बाकि को भविष्य में पता चल ही जाएगा की लोगो को उनके द्वारा किया गया एक्सपेरिमेंट कितना पसंद आया है।

रोहित शेट्टी ने अपने आने वाली ओटीटी  प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि मेरी कल ही इंडियन पुलिस फोर्स सीरीज होने वाली है इसको अपने प्रियजन और परिवार के साथ जररूर देखे। हालांकि मैंने इस सीरीज में कोई इंटीमेट या अश्लील सीन या किसी भी तरह का अपशब्द  शामिल नहीं करना चाहता था।  इस सीरीज में किरदार पुलिस का है तो कुछ एपिसोड में अपशब्द है, बाकि इसके अलावा इंडियन पुलिस फोर्स में कोई भी आपत्तिजनक सीन नहीं हैं।

ये भी पढ़े- Mirzapur 3 Release Date: इंतजार की घडी हुई खत्म! बस कुछ ही दिनों में रीलीज होगी मिर्जापुर 3!

10 thoughts on “Golmaal 5 Trailer Release Date को लेके बड़ी खबर रोहित शेट्टी ने लगाई मुहर, बस कुछ ही समय में आएगी गोलमाल 5”

Leave a comment